वरिष्ठ पत्रकार के घर के पास गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों को पुलिस ने धर दबोचा
बिलासपुर। शनिवार की रात को तालापारा विनोबा नगर रोड में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार कमल दुबे के साथ में असामाजिक तत्वों के द्वारा बिलावजह बदतमीजी की गई और उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया।
यह दुस्साहस करने वाले असामाजिक तत्वों ने विगत एक माह से रात के समय पूरे क्षेत्र में हुल्लड़ और हुडदंगई कर वहां रहने वाले नागरिकों की नाक में दम किया हुआ था।
मना करने पर उल्टे ये तत्व स्थानीय नागरिकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते थे।
शनिवार रात वरिष्ठ पत्रकार कमल दुबे ने रात्रि के समय हंगामा करने वाले इन तत्वों को मना किया तो उल्टे वे कमल दुबे पर ही आक्रामक से हो गए। उन्होंने न केवल कमल दुबे से गाली गलौज की। वरन उनके हाथ से मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया।
इस बात की जानकारी तत्काल सोशल मीडिया के जरिए पुलिस अधिकारियों को मिलने पर पुलिस महकमे ने तत्परता के साथ कार्रवाई की और इस क्षेत्र में लोगों के लिए सिरदर्द बन रहे असामाजिक तत्वों को धर दबोचा।