जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र, गोमास्ता लायसेंस व अनुज्ञप्ति के नाम पर चार से पांच हजार रुपए लिए जा रहे है जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। 
भिलाई. भिलाई नगर निगम के प्रशासनिक अमले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भिलाई के भाजपा पार्षदों का दल शुक्रवार को कुछ समस्याएं लेकर आयुक्ते से मिलने पहुंचा। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी से भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की।
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन के नेतृत्व में पार्षदों की टीम यहां पहुंची थी। नेताओं ने कहा कि जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र, गोमास्ता लायसेंस व अनुज्ञप्ति के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।