दिग्विजय सिंह बोले-कांग्रेस में लीडरशिप नेहरू-गांधी परिवार के बिना नहीं देखा जाता; लौटने से पहले जोगी परिवार से मिलने पहुंचे

- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम पहुंचे थे रायपुर
- कहा- राहुल गांधी को पार्टी की कमान अपने हाथ में लेनी चाहिए, मोदी से वो ही लड़ सकते हैं
राजस्थान में चल रहे सियासी उठापटक के बीच राहुल गांधी को कमान सौंपने की चर्चा पर भी जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को कमान अपने हाथ में लेनी चाहिए। मोदी से राहुल ही लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस में लीडरशिप इस परिवार से बाहर या नेहरू गांधी के बिना नहीं देखा जाता। कम से कम मैं तो कतई नहीं देखता।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने रात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की। इसके बाद गुरुवार सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले वे दिवंगत नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बंगले में भी गए। वहां उन्होंने उनके बेटे अमित जोगी और परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की।
अमित जोगी ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी साझा की
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी भी साझा की। उन्होंने लिखा, पापा के 5 दशकों से अभिन्न मित्र रहे मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आज रायपुर निवास में सांत्वना दी। पापा के जाने के बाद ऐसे चुनिंदा व्यक्ति बचे हैं, जो मेरा मार्गदर्शन कर सकते है। दिग्विजय अंकल, जिन्होंने अपने जीवन में सदैव संबंधों को, राजनीति से अधिक महत्व दिया, उनमें से एक हैं।
ने आज रायपुर निवास में सांत्वना दी।पापा के जाने के बाद ऐसे चुनिंदा व्यक्ति बचे हैं जो मेरा मार्गदर्शन कर सकते है।दिग्विजय अंकल,जिन्होंने अपने जीवन में सदैव सम्बन्धों को राजनीति से अधिक महत्व दिया,उनमें से एक हैं