Share
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Whatsapp
  • Twitter
  • Email
  • SMS
JwalaExpressJwalaExpress
    Facebook Twitter Instagram
    JwalaExpress JwalaExpress
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • देश-विदेश
    • जरा हटके
    • क्राइम
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • ई-पेपर
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक
    छत्तीसगढ़

    भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

    Jwala ExpressBy Jwala ExpressJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read

    *भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक*

    *राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना*

    रायपुर /गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है।

    आज राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता का गहरा संबंध है। यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, रीति-रिवाजों और परंपराओं को दर्शाते हुए राज्य की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत कर रही है।

    झांकी के आगे के हिस्से में निराकार राम की उपासना करने वाले रामनामी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती स्त्री और पुरुष को दिखाया गया है। इनके शरीर एवं कपड़ों पर ‘राम-राम’ शब्द अंकित है। इन्हें रामचरितमानस का पाठ करते हुए दिखाया गया है। इसके पास घुंघरुओं का प्रदर्शन किया गया है, जो भजन के लिए उपयोग होते हैं। बीच के हिस्से में आदिवासी संस्कृति के पहनावे, आभूषण, कलाकृतियां और कला परंपराएं दर्शाई गई हैं। इस भाग में तुरही वाद्य यंत्र और सल्फी वृक्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है, जो बस्तर के लोकजीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। झांकी के पीछे मयूर का अंकन किया गया है, जो कि लोक जीवन के सौंदर्य और जीवंतता का प्रतीक है। झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और प्रकृति से जुड़ी आध्यात्मिकता को गहराई से उजागर किया गया है।

    Previous Articleइन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ में एफडीआई के खुले रास्ते
    Next Article निगम मुख्यालय में कलेक्टर/निगम प्रशासक करेंगे ध्वजारोहण:
    Jwala Express
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी

    March 19, 2025

    नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान की तस्वीर जारी, अब तक 50 गिरफ्तार

    March 19, 2025

    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार

    March 19, 2025

    आय से अधिक संपत्ति मामला: रिटायर्ड निगम अधिकारी को 5 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

    March 18, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    13073/ 119
    13073/ 119
    13073/ 119
    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    सिंधी कॉलोनी,सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001, मो. 9993590905

    Latest News

    नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी

    March 19, 2025

    नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान की तस्वीर जारी, अब तक 50 गिरफ्तार

    March 19, 2025

    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार

    March 19, 2025
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2025 JwalaExpress. Designed by Global Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.