Share
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Whatsapp
  • Twitter
  • Email
  • SMS
JwalaExpressJwalaExpress
    Facebook Twitter Instagram
    JwalaExpress JwalaExpress
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • राजनीति
    • देश-विदेश
    • जरा हटके
    • क्राइम
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • ई-पेपर
    JwalaExpressJwalaExpress
    Home»छत्तीसगढ़»लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा
    छत्तीसगढ़

    लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा

    Jwala ExpressBy Jwala ExpressJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read

    *लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा*

     

    *लाल किले में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा भारत पर्व का आयोजन*

    रायपुर /नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। रामनामी समुदाय, जो भगवान श्री राम के प्रति अपनी अनन्य भक्ति के लिए जाना जाता है, इस झांकी का मुख्य आकर्षण है।

    भारत पर्व 2025 का आयोजन लाल किला प्रांगण में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को प्रदर्शित करेंगी। छत्तीसगढ़ की झांकी राज्य की जनजातीय संस्कृति के विविध रंगों को उजागर करेगी। यह झांकी दर्शकों को न केवल राज्य की कला और संस्कृति से रूबरू कराएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की विशिष्ट जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं की झलक भी दिखाएगी।

    भारत पर्व हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी से 31 जनवरी तक नई दिल्ली के लाल किला प्रांगण में आयोजित किया जाता है। इस पर्व में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश निशुल्क होता है। यह भारतीय संस्कृति, परंपरा, तथा विविधता को करीब से देखने का शानदार अवसर प्रदान करता है। भारत पर्व में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों को देखने के साथ ही फूड वेंडर्स के स्टॉल पर विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

    Previous Article26 जनवरी गणतंत्र दिवस  सदभावना का 76 वॉ हॉकी मैच
    Next Article निर्वाचन में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ना हम सबके लिए गर्व की बात: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले
    Jwala Express
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी

    March 19, 2025

    नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान की तस्वीर जारी, अब तक 50 गिरफ्तार

    March 19, 2025

    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार

    March 19, 2025

    आय से अधिक संपत्ति मामला: रिटायर्ड निगम अधिकारी को 5 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

    March 18, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    13073/ 119
    13073/ 119
    13073/ 119
    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

    सिंधी कॉलोनी,सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001, मो. 9993590905

    Latest News

    नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी

    March 19, 2025

    नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान की तस्वीर जारी, अब तक 50 गिरफ्तार

    March 19, 2025

    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार

    March 19, 2025
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2025 JwalaExpress. Designed by Global Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.