*दुर्ग में कांग्रेस का चुनावी तूफान! अरुण वोरा और ताम्रध्वज साहू के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब*
दुर्ग। नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे दुर्ग में कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत होता जा रहा है। आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ मिलकर वार्ड 15, 16 (सिकोला बस्ती), वार्ड 17, 18 (औद्योगिक नगर), वार्ड 20 (शहीद भगत सिंह), वार्ड 30 (तमेरपारा), और वार्ड 42 (कसारडीह) में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। जहां भी कांग्रेस की टीम पहुंची, वहां लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला।
जनता के उत्साह और जोश ने यह साफ कर दिया कि दुर्ग में कांग्रेस की लहर चल रही है। हर गली, हर चौराहे पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में लोग उमड़ पड़े। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं ने कांग्रेस नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने समर्थन का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर नाराजगी जाहिर की और बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। जनता का कहना है कि अब वे कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
अब तक अरुण वोरा ने महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के साथ मिलकर 45-50 वार्डों में सफलतापूर्वक जनसंपर्क किया है, और यह अभियान लगातार जारी है। कांग्रेस का संगठित प्रयास और जनता का बढ़ता समर्थन यह संकेत दे रहा है कि नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।
इस जनसंपर्क अभियान में पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, महिप सिंह भुवाल, परमजीत सिंह भुई, पप्पू श्रीवास्तव, नीलू सिंह, आसिफ अली समेत कांग्रेस के दिग्गज कार्यकर्ता और सभी वार्डों के प्रत्याशी भारी समर्थन के साथ उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने जनता से संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और कांग्रेस की विकासपरक नीतियों को सामने रखा।
हर वार्ड में उमड़ी भीड़ और कांग्रेस के पक्ष में बढ़ते जनसमर्थन ने यह साफ कर दिया कि आने वाले चुनाव में दुर्ग कांग्रेसमय होने वाला है। जनता के उत्साह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा भर दी है।