दुर्ग। नगर पालिका निगम दुर्ग के कांग्रेस पार्षद दल की बैठक प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं पर्यवेक्षक सुबोध हरिवाल द्वारा राजीव भवन दुर्ग सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से नेता प्रतिपक्ष पार्षद संजय कोहले एवं उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल को बनाए जाने का निर्णय लिया गया। अपील समिति के अध्यक्ष दीपक साहू का नाम चुने गए। वही नगर निगम में सभापति के लिए भास्कर कुंडले को प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय लिए गए हैं।