दुर्ग से बीजापुर स्थानांतरित हुए तहसीलदार पंचराम सलामे सहित दो नायब तहसीलदार
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इसके तहत तहसीलदार पंचराम सलामे को दुर्ग से बीजापुर स्थानांतरित किया गया है। साथ ही, दुर्ग जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार कुंदन लाल शर्मा एवं ढालसिंह बिसेन को भी बीजापुर भेजा गया है।
यह स्थानांतरण मुख्यमंत्री के समन्वय एवं अनुमोदन के बाद किया गया है। सभी अधिकारी आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बीजापुर जिले में अपनी सेवाएँ देंगे। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रशासनिक निर्णय कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लिया गया है।
सरकारी दस्तावेज कबाड़ में बेचे जाने का खुलासा, प्रशासन में मचा हड़कंप