Jwala

Express News

भोपाल

नशे के खिलाफ संदेश लेकर भोपाल से निकले 7 पुलिस राइडर्स, 31 अक्टूबर को एकता नगर में करेंगे परेड

नशे के खिलाफ संदेश लेकर भोपाल से निकले 7 पुलिस राइडर्स, 31 अक्टूबर को एकता नगर में करेंगे परेड

58322102026151002madhya_pradesh_police_1792673522.webp

भोपाल। राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त समाज का संदेश लेकर मध्यप्रदेश पुलिस का सात सदस्यीय बाइक दल गुरुवार, 22 अक्टूबर को भोपाल से गुजरात के एकता नगर के लिए रवाना हुआ। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने लाल परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में यह दल परेड में शामिल होगा। रैली का प्रमुख संदेश ‘नशे के खिलाफ लड़ाई’ है। इसके जरिए विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

2,500 किलोमीटर की यात्रा कर एकता नगर पहुंचेंगे राइडर्स

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के समन्वय से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी बाइक रैली में विभिन्न राज्यों के पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। जारी जानकारी के अनुसार, 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स करीब 2,500 किलोमीटर की यात्रा कर भोपाल पहुंचे हैं। यहां से रैली आगे बढ़ते हुए 26 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचेगी। इसके बाद 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य समारोह और परेड में भाग लेगी।

रैली के प्रतिभागी अपने निर्धारित मार्ग पर पड़ने वाले शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे। अभियान में विशेष रूप से युवाओं को मादक पदार्थों के नुकसान के प्रति जागरूक करने पर जोर रहेगा।

डीजीपी बोले- रैली राष्ट्रीय एकता और जनजागरण का संदेश

रैली को रवाना करते हुए डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा कि यह केवल मोटरसाइकिल यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और नशे के खिलाफ जनजागरण का अभियान है। विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारी और जवान एक साझा उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जो देश की एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे हासिल करने के लिए पुलिस के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। रैली के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.