अगले साल सतगढ़ी में होने वाली GIS में आएंगे पीएम:'सप्तधारा विजन' पर आधारित होगी; भोपाल कमिश्नर ने तैयारियों को लेकर की मीटिंग
भोपाल के सतगढ़ी में अगले साल जनवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। इसके चलते तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने बैठक की।
उन्होंने अफसरों से कहा कि समिट की तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करें।
GIS-2027 मध् यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश संभावनाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रस्तावित समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किया जाना है।
समिट की परिकल्पना ‘सप्तधारा’ विजन पर आधारित है। जिसमें मैन्युफैक्चरिंग पावर, एग्रीकल्चर एवं फूड पावर, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन, गति शक्ति (इंफ्रास्ट्रक्चर), रक्षा शक्ति (डिफेंस पावर), ग्रीन एंड ब्लू इकोनॉमी और सॉफ्ट पावर सहित सात प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित चर्चा प्रस्तावित है।
पर्यटन स्थल से जुड़े मार्गों को बनाया जाए सुगम और आकर्षक
कमिश्नर शर्मा ने कहा कि GIS-2027 में शामिल होने वाले वैश्विक प्रतिनिधियों के लिए विश्व धरोहर स्थल सांची के बौद्ध स्तूप, प्रागैतिहासिक भीमबेटका की शैलकला, ऐतिहासिक भोजपुर शिव मंदिर और धार्मिक नगरी उज्जैन के भ्रमण की योजना हो सकती है।
इसे ध्यान में रखते हुए इन प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुड़े मार्गों को सुगम, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाए। ताकि आगंतुकों को प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का बेहतर अनुभव मिल सके।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, नगर निगम और एमपीआरडीसी के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र की सड़कों, चौराहों और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं समयबद्ध मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए।
प्रमुख मार्गों पर आधुनिक एवं स्पष्ट साइनेज, सुव्यवस्थित डायवर्जन मार्किंग और सौंदर्यीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा। ताकि अतिथियों का आवागमन सुरक्षित, सुगम और निर्बाध रहे।
आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा
बैठक में स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी में प्रस्तावित आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, पार्किंग, एप्रोच रोड और प्रस्तावित हेलीपेड के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली।
कमिश्नर शर्मा ने भोपाल एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक के प्रमुख मार्गों के रेस्टोरेशन का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बजट संबंधी आवश्यक प्रस्ताव एवं डिमांड लैटर प्रस्तुत करने और सैद्धांतिक अनुमति के आधार पर आवश्यक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही भोपाल के प्रमुख मार्गों के रेस्टोरेशन, विशेष स्वच्छता अभियान, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों और शहर के प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी समयबद्ध रूप से शुरू करने को कहा।
स्थानीय उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों की सहभागिता
GIS में अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों के साथ स्थानीय उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बैठक में चर्चा हुई। कमिश्नर शर्मा ने एमएसएमई विभाग को निर्देश दिए कि दिसंबर तक अभियान चलाकर संभाग के सभी जिलों के औद्योगिक संगठनों, उद्योग संघों और स्थानीय उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा उनकी मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई तय की जाए।
‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा के अनुरूप हो आतिथ्य
कमिश्नर ने कहा कि ‘अतिथि देवो भव:’ की भारतीय आतिथ्य परंपरा के अनुरूप GIS-2027 में भोपाल आने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों के समक्ष शहर की समृद्ध, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल छवि प्रस्तुत होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहर का वातावरण ऐसा हो, जिससे आगंतुक भोपाल और मध्यप्रदेश की सुखद स्मृतियां अपने साथ लेकर लौटें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों से निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.