होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / मुख्यमंत्री से वित्त मंत्री की सौजन्य भेंट, बजट 2026-27 पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री से वित्त मंत्री की सौजन्य भेंट, बजट 2026-27 पर हुई चर्चा
रायपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में ओपी चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार देगा।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आगामी बजट में सभी वर्गों—किसान, युवा, महिला, श्रमिक एवं व्यापारी—के हितों को ध्यान में रखते हुए विकासोन्मुखी और संतुलित प्रावधान किए जाएंगे, जिससे प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण तथा वित्त सचिव श्री मुकेश बंसल उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.