Jwala

Express News

देश विदेश

‘दिल्ली पुलिस कौन होती है परमिशन देने वाली?’, CJP के सौरव दास बोले

‘दिल्ली पुलिस कौन होती है परमिशन देने वाली?’, CJP के सौरव दास बोले

61107102026092846cjp-protest-jantar-mantar.webp

कॉकरोच जनता पार्टी आने वाली दस अक्टूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू करने की योजना बना चुकी है। इस प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी बगावती तेवर में है। 

 संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर मीडिया से बात करते हुए सीजेपी के नेेता सौरव दास ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस को सूचित करने आए हैं, ताकि बाद में यह ना कहा जाए कि औपचारिक रूप से सूचित नहीं किया गया।

‘सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की सरकार से इजाजत मांगना बेतुका’

जब उनसे सवाल किया गया कि अगर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी तो सीजेपी क्या करेगी, तो उन्होंने कहा, “हम लोगों को परमिशन शब्द इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। कितनी बेतुकी और अजीब धारणा है कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना है तो आप सरकार से परमिशन मांगोगे।”

सौरव दास ने आगे कहा, “परमिशन क्या होता है, दिल्ली पुलिस कौन होती है परमिशन देने वाली। दिल्ली पुलिस का काम है कि नागरिकों की सुरक्षा करे, लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करे, ट्रैफिक व्यवस्था करे, जिससे दूसरे लोगों को थोड़ा ज्यादा परेशानी ने हो। वो उनको करना होता है, वो काम करने के लिए हम भी पूरा सहयोग करेंगे। इसलिए सूचित करना होता है।”

ज्ञानेश कुमार को बताया- देश का सबसे बड़ा गद्दार

इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देश का सबसे बड़ा गद्दार करार दिया। उन्होंने कहा कि वह गद्दार नंबर एक और असली एंटी नेशनल हैं। सौरभ दास ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी दस अक्टूबर से जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, “हम संसद मार्ग थाने जा रहे हैं। मैंने एक पत्र तैयार किया है जिसमें कहा गया है कि हम आपके साथ पूरा सहयोग करेंगे और उम्मीद है कि आप भी हमारे साथ सहयोग करेंगे। हमने उन्हें बता दिया है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होने वाला है। मैं इसी बारे में उनसे चर्चा करने आया हूं।”

 

 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.