जशपुर के पांच आदिवासी युवाओं ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी मेहनत से नई पहचान बनाई है। अब ये युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रॉक क्लाइंबिंग गाइड बनने की तैयारी में है।
जशपुर। जशपुर के पांच आदिवासी युवाओं ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी मेहनत से नई पहचान बनाई है। अब ये युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रॉक क्लाइंबिंग गाइड बनने की तैयारी में हैं। अमेरिका की संस्था PCGI ने इन्हें विशेष प्रशिक्षण के लिए चुना है, जो दिसंबर में बेंगलुरु में आयोजित होगा।
बेंगलुरु में सीखेंगे क्लाइंबिंग की बारीकियां
तेजल भगत, रुसनाथ भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक और रवि सिंह इस प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। यहां उन्हें पहाड़ों पर चढ़ाई की तकनीक, सुरक्षा और जोखिम से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफल होने पर चार युवाओं को लेवल-1 और एक को लेवल-2 का प्रमाणन मिल सकता है।
5,340 मीटर ऊंची चोटी पर दिखा चुके हैं दम
इन युवाओं ने 2025 में हिमाचल प्रदेश के जगत्सुख-1 शिखर पर 5,340 मीटर की ऊंचाई तक चढ़ाई कर नया रास्ता तैयार किया था। इस मार्ग को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम पर ‘विष्णु देव रूट’ नाम दिया गया था।
जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान
जिले में वर्ष 2024 से युवाओं को पर्वतारोहण और रॉक क्लाइंबिंग से जोड़ने का प्रयास शुरू हुआ था। ‘पहाड़ी बकरा एडवेंचर’ के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से युवाओं ने इस क्षेत्र में अपनी दक्षता बढ़ाई। अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन मिलने के बाद ये युवा गाइड और प्रशिक्षक के तौर पर काम कर सकेंगे, जिससे जशपुर में पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.