कुलगाम में मुठभेड़: लश्कर का कमांडर लतीफ भट समेत 2 आतंकी ढेर, 6 दिन से जारी था सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए आतंकियों में लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर बताया जा रहा लतीफ भट भी शामिल है। यह कार्रवाई 11 नवंबर को सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हुए हमले के बाद चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान हुई।
सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हुआ था हमला
दरअसल, 11 नवंबर 2026 को कुलगाम के अखरान गांव में मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाया था। आतंकियों ने महज 15 सेकंड के भीतर करीब 30 राउंड गोलियां चलाई थीं। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
छह दिन से जारी था तलाशी अभियान
हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी थी। इलाके की घेराबंदी कर सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें तलाशी अभियान चला रही थीं। इसी दौरान कुलगाम के लारू इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई को दक्षिण कश्मीर में सक्रिय लश्कर नेटवर्क के खिलाफ अहम सफलता माना जा रहा है।
कौन है मोहम्मद लतीफ भट?
मोहम्मद लतीफ भट दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खेरवान क्षेत्र का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियां उसे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा स्थानीय आतंकी बताती हैं। उसका नाम द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से भी जोड़ा जाता रहा है, जिसे लश्कर का सहयोगी संगठन माना जाता है।
लतीफ पहली बार शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद चर्चा में आया था। इस अभियान में वह लश्कर के आतंकी जाकिर गनई के साथ घिर गया था। पांच दिन तक चले अभियान में सुरक्षाबलों ने जाकिर गनई को मार गिराया, लेकिन लतीफ मौके से भागने में सफल रहा। तभी से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.