Jwala

Express News

अपराध

नदी रोड नयापारा तिराहा के पास अवैध शराब बिक्री करते 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौव्वा देशी मसाला शराब जप्त

नदी रोड नयापारा तिराहा के पास अवैध शराब बिक्री करते 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौव्वा देशी मसाला शराब जप्त

799081020261219561010435334.jpg

 *मुखबिर सूचना के आधार पर नदी रोड नयापारा तिराहा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।*

▪️ *आरोपी के कब्जे से 35 पौव्वा देशी शोले मसाला शराब, प्रत्येक पौव्वा 180 एम.एल., कुल 6.3 बल्क लीटर जप्त की गई।*

▪️ *जप्त शराब की कुल कीमत लगभग 3,500 रुपये है तथा सभी पौव्वे सीलबंद अवस्था में पाए गए।*

▪️ *पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।*

▪️ *आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।*

मुख्य बिंदु

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी रोड नयापारा तिराहा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जप्त की गई।

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 08.10.2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नदी रोड नयापारा तिराहा के पास अपने कब्जे में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विक्की सारथी, उम्र 18 वर्ष, निवासी मठपारा वार्ड क्रमांक 03, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 पौव्वा देशी शोले मसाला शराब, प्रत्येक 180 एम.एल., कुल 6.3 बल्क लीटर, कीमत 3,500 रुपये जप्त की गई।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा देशी शराब को अपने कब्जे में रखकर नदी रोड नयापारा तिराहा के पास अवैध रूप से बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा शराब सहित आरोपी को पकड़ा गया।

घटना स्थल

नदी रोड नयापारा तिराहा के पास, दुर्ग, थाना एवं जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

आरोपी का नाम

विक्की सारथी, उम्र 18 वर्ष, निवासी मठपारा वार्ड क्रमांक 03, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री

35 पौव्वा देशी शोले मसाला शराब, प्रत्येक 180 एम.एल., कुल 6.3 बल्क लीटर, कुल कीमत 3,500 रुपये।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा अवैध शराब जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों की सूचना देने वाले नागरिकों की जानकारी को नियमानुसार गोपनीय रखा जाएगा। अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

—0000—



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.