Jwala

Express News

अपराध

कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में म्यूल खातों का खुलासा

20214102026151259682141020260958551002038585.webp

दुर्ग पुलिस की सुपेला, खुर्सीपार थाना और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई; 5 हजार से 15 हजार रुपये तक कमीशन के लालच में उपलब्ध कराते थे बैंकिंग दस्तावेज और सिम कार्ड
भिलाई/दुर्ग।
साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। इनमें थाना सुपेला क्षेत्र के दो और थाना खुर्सीपार क्षेत्र के पांच आरोपी शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 5 हजार से 15 हजार रुपये तक कमीशन के लालच में अपने बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के हस्तांतरण और लेन-देन में किया गया। संबंधित खातों में लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराधों में म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना सुपेला, थाना खुर्सीपार और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बैंक खातों के विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर संबंधित खाताधारकों की पहचान कर कार्रवाई की।
-फेडरल, उत्कर्ष और इंडियन बैंक के खातों का इस्तेमाल
पुलिस के अनुसार, थाना सुपेला क्षेत्र में फेडरल बैंक और उत्कर्ष बैंक से संबंधित दो खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं, थाना खुर्सीपार क्षेत्र में इंडियन बैंक से संबंधित पांच खाताधारक पुलिस कार्रवाई के दायरे में आए। यह कार्रवाई 14 अक्टूबर 2026 को की गई।
जांच में पता चला कि संबंधित खाताधारकों ने कमीशन अथवा अन्य आर्थिक लाभ के लालच में अपने बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और सिम कार्ड दूसरे व्यक्तियों को उपलब्ध कराए थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने और अलग-अलग खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।
-सुपेला क्षेत्र के दो आरोपी
पुलिस के मुताबिक, थाना सुपेला क्षेत्र से संबंधित मामलों में शुभम चौधरी (22 वर्ष), निवासी सुभाष नगर, नंदिनी रोड, छावनी, जिला दुर्ग तथा गुरमीत कौर, निवासी कृपाल नगर, कोहका, थाना सुपेला, जिला दुर्ग के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
-खुर्सीपार क्षेत्र के पांच खाताधारकों पर कार्रवाई
थाना खुर्सीपार क्षेत्र से संबंधित मामलों में तरुण नायक (40 वर्ष), निवासी सड़क नंबर 8, जोन-1, खुर्सीपार; निखिल नेताम (22 वर्ष), निवासी एसटीएफ कॉलोनी, बघेरा; यसमीत सिंह (22 वर्ष), निवासी शिवाजी नगर, खुर्सीपार; गौरव साहू (23 वर्ष), निवासी शंकर नगर, सद्भावना चौक तथा नरगिस, निवासी मछली मार्केट, जोन-2, खुर्सीपार के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
-इन धाराओं के तहत दर्ज हैं मामले
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, प्रकरण थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 1321/2026 एवं 1324/2026 तथा थाना खुर्सीपार के अपराध क्रमांक 272/2026 के अंतर्गत दर्ज हैं। इनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2), 318(3) एवं 317(4) के तहत कार्रवाई की गई है।
-पुलिस की नागरिकों से अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कमीशन या आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक अथवा मोबाइल सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें। ऐसे खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जा सकता है, जिससे खाताधारक भी पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।
यदि किसी व्यक्ति को अपने बैंक खाते या वित्तीय दस्तावेजों के दुरुपयोग की जानकारी मिलती है, तो उसे तत्काल संबंधित बैंक अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करना चाहिए। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और साइबर अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.