Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

28 जुलाई को जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, पायल साहु की होगी भक्तिमय प्रस्तुति

28 जुलाई को जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, पायल साहु की होगी भक्तिमय प्रस्तुति

244080720251536471000650999.jpg

पाटन विश्राम गृह में बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक श्री जितेंद्र वर्मा जी के गरिमामयी उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में सावन के पवित्र माह में प्रतिवर्ष होने वाले कांवड़ यात्रा के तहत आगामी 28 जुलाई को होने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर योजना बनी। बैठक में विगत दिनों हुए बैठक की समीक्षा कर इस वर्ष यात्रा को और भव्य बनाने पर जोर दिया गया। बोल बम कांवर यात्रा समिति द्वारा आयोजित यात्रा प्रतिवर्ष भव्य होते जा रहा है। आज समिति के सदस्यों को विभिन्न दायित्व व जिम्मेदारी प्रदान की गई।

Image after paragraph

बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान शंकर के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से इस वर्ष भी कांवर यात्रा का आयोजन सावन के तीसरे सोमवार को 28 जुलाई को "सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण" के पावन उद्देश्य को लेकर निकाला जाएगा। जल की महत्ता को देखते हुए इस बार "सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण" की कामना को लेकर कांवर यात्रा निकालकर टोलाघाट में रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि गांव–गांव में तैयारी को लेकर बैठक करने के लिए प्रभारी बनाए है। आप सभी कार्ड लेकर गांव–गांव व घर–घर जाएं और कांवर यात्रा के लिए आमंत्रित करें। एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से एकत्र चांवल से महाप्रसादी बनेगा, आप सभी दान भी एकत्रित करे जिसे भक्तों को प्रसाद के रुप में वितरित किया जाएगा। टोलाघाट में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका पायल साहु लोककला मंच ननकट्ठी की भक्तिमय एवं अनुपम प्रस्तुति का भव्य आयोजन भी रखा गया हैं।

आज बैठक में प्रमुख रूप से

बोलबम समिति पाटन के संयोजक एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा , दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, योगेश निक्की भाले नगर पंचायत अध्यक्ष पाटन,कीर्ति नायक जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन, रानी बंछोर मण्डल अध्यक्ष पाटन, ज्योति प्रकाश साहू मण्डल अध्यक्ष दरबार मोखली मंडल, निशा सोनी नगर पंचायत उपाध्यक्ष, चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी , भावना विष्णु निषाद ,रवि सिन्हा , दुलौरिन नेतराम यादव, खिलेश यादव , नेहा बाबा वर्मा, सुनीता सुरेश निषाद, भास्कर वर्मा , राकेश आडील, केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, देवेंद्र ठाकुर, चन्द्र प्रकाश देवांगन,अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर,किरण बंछोर, सीमा मिश्रा दुर्ग , धनराज साहू ,नेतराम निषाद , दामोदर चक्रधारी , केशव बंछोर, योगेश सोनी, द्रोण चंद्राकर, पुणेन्द्र सिन्हा,रिंकु शर्मा ,आशीष बंछोर, संतोष घीरवानी ,गोलू हेमंत चंद्राकर, रोशन वर्मा ,योगेंद्र साहू हरप्रसाद आडिल , आदित्य पांडे, वासु वर्मा , टोपेन्द्र वर्मा, पुष्पेंद्र बंछोर, मनोज वर्मा , परखत साहू, महेश लहरी,कुणाल वर्मा, गोपीचंद धरमगुड़ी, कुणाल महिलांगे, डॉ जीतू शिवहरे, राजेंद्र साहू, श्रवण साहू, योगांत वर्मा,सजल चंद्राकर, हिमालय यादव,नीरज देवांगन ,चिरंजीव देवांगन, विकास सोनी, डॉ आलोक पाल, संतोष कुमार शर्मा, टीकाराम देवांगन, नरेश शिवहरे, संजय कुमार सोनी,जयंत भाले,संतोष वर्मा,सुनील कुमार वर्मा ,संतोष साहू,राहुल साहू, तोमेश कुमार, राजेंद्र वर्मा, द्वारिका साहू, प्रेमलाल साहू, देवीचरण कौशल, सनत कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार, कृष्णलाल हरिवंश, विनय देवांगन, दुर्गेश निषाद इत्यादि प्रमुख से उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.