Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस की नशा मुक्ति अभियान में बड़ी सफलता, पंजाब से हेरोइन सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

दिनांक 18 अप्रैल 2025 को दुर्ग के कृषि उपज मंडी, सिकोला भाठा में दो व्यक्तियों द्वारा चिट्टा (हेरोइन) बेचने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना मोहन नगर क्षेत्र में कार्रवाई की और मौके से दो आरोपियों – गुरूदेव सिंह बीर्क एवं राजविंदर सिंह उर्फ लड्डू – को चिट्टा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

59915052025143041whatsappimage2025-05-15at6.45.54pm.jpeg

दुर्ग, छत्तीसगढ़ – नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध रूप से चिट्टा (हेरोइन) की सप्लाई करने वाले एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के फिरोजपुर जिले का निवासी है, जो छत्तीसगढ़ में हेरोइन की तस्करी कर रहा था।

दिनांक 18 अप्रैल 2025 को दुर्ग के कृषि उपज मंडी, सिकोला भाठा में दो व्यक्तियों द्वारा चिट्टा (हेरोइन) बेचने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना मोहन नगर क्षेत्र में कार्रवाई की और मौके से दो आरोपियों – गुरूदेव सिंह बीर्क एवं राजविंदर सिंह उर्फ लड्डू – को चिट्टा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इनके खिलाफ थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 147/2025, धारा 21(ख) व 27(क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

आगे की जांच में दुर्ग पुलिस ने हेरोइन की आपूर्ति श्रृंखला तक पहुंचते हुए सप्लायर गुरुदेव देबा पिता सरवन सम्मा, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम अरैय्या वाला, जिला फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  • सउनि गुप्तेश्वर यादव (थाना एसीसीयू)

  • प्र.आर. प्रदीप सिंह (थाना एसीसीयू)

  • सउनि राजेन्द्र तिवारी (थाना मोहन नगर)

  • आरक्षक जगजीत सिंह एवं केशव साहू (थाना मोहन नगर)

गिरफ्तार मुख्य आरोपी:

  • गुरुदेव देबा पिता सरवन सम्मा, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम अरैय्या वाला, जिला फिरोजपुर, पंजाब।

दुर्ग पुलिस का यह प्रयास नशे के सौदागरों की जड़ों तक पहुंचने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के खतरे से मुक्त किया जा सके।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.