होम / दुर्ग - भिलाई / बच्चो को जिम्मेदार बनाने नगर निगम द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
दुर्ग - भिलाई
बच्चो को जिम्मेदार बनाने नगर निगम द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
-पर्यावरण दिवस के पूर्व प्रकृति के प्रति बच्चों का उत्साह,प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया,अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश:
-बच्चों ने अपने चित्रों में प्रकृति के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया, जैसे कि पेड़, पौधे,जानवर,और स्वच्छ वातावरण,पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन,व अन्य पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता भी दिखाई::
दुर्ग// नगर पालिक निगम/विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम द्वारा आज निगम सभागार में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया मेयर श्रीमती अलका बाघमार की मार्गदर्शन में तथा पर्यावरण विभाग प्रभारी कांशीराम कोसरे एवं पर्यटन संस्कृति विभाग प्रभारी हर्षिका जैन की प्रमुख उपस्थिति आयोजित जिसमे बड़ी संख्या में बच्चो ने भाग लिया इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा प्रतियोगिता सभागार में पहुंचकर प्रतिभागी बच्चो का उत्साहवर्धन किया।इससे पूर्व प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचने वाली बच्चो का जल गृह प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन,पर्यटन संस्कृति विभाग प्रभारी हर्षिका संभव जैन,विद्युत विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार पार्षद सरिता विनोद चंद्राकर ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में तीन वर्ष से पंद्रह वर्ष के कम आयु के बच्चो को शामिल किया गया था जिसमें सुबह 8 बजे से बच्चे अपने अपने अभिभावक के साथ एक-एक कर 68 बच्चे पहुंचने लगे!
चित्रकला प्रतियोगिता के लिए निगम द्वारा सभी बच्चों को ड्राइंग सीट उपलब्ध कराया गया था तथा बच्चों को मार्ग दर्शन करने प्रसिद्ध चित्रकार मनीष ताम्रकार ने विशेष योगदान भी दिया ईस अवसर पर एमआईसी सदस्य मनीष साहू पार्षद साजन जोसेफ,मनीष कोठारी,सरस निर्मलकर,पूर्व पार्षद श्रीमती सरोज कोसरे,उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह लिलेश्वरी साहू,समाज सेवक रिजु ताम्रकार,आर्टिस्ट मनीष ताम्रकार,सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इस प्रतियोगिता के माध्यम से,उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार साझा करने का एक मंच मिला।
निष्कर्ष है।
निगम द्वारा आयोजित यह चित्रकला प्रतियोगिता बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर थी। इस प्रतियोगिता ने बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सभापति श्याम शर्मा ने कहा यह प्रतियोगिता प्रकृति के प्रति बच्चों को जिम्मेदार बनाने और जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, और इसमें बच्चों ने रचनात्मकता से भाग लिया।
पर्यवारण प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा 5 जून को मनाया जाता है,और इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा निगम ने भी इसी क्रम में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया,उन्होंने बताया कि विजेता बच्चो को पर्यवारण दिवस पर अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा।
पर्यटन संस्कृति विभाग प्रभारी हर्षिका संभव जैन ने कहा जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के बारे में शिक्षित करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था।उन्होंने कहा प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखा गया।प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बच्चों ने अपने चित्रों में प्रकृति के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया, जैसे कि पेड़, पौधे, जानवर, और स्वच्छ वातावरण।उन्होंने अपने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता भी दिखाई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.