होम / दुर्ग - भिलाई / शहर निरीक्षण में आयुक्त का एक्शन मोड,सफाई और सड़क किनारे अतिक्रमण पर दिए सख्त निर्देश
दुर्ग - भिलाई
शहर निरीक्षण में आयुक्त का एक्शन मोड,सफाई और सड़क किनारे अतिक्रमण पर दिए सख्त निर्देश
कमिश्नर ने वार्डों का किया भ्रमण, सफाई व्यवस्था और गाजर घास हटाने पर जोर:
दुर्ग, /नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सुबह निरीक्षण के दौरान पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सुबह साइंस कॉलेज के मुख्य द्वार से वाय शेप ब्रिज होते हुए प्रथम बटालियन तक का निरीक्षण भ्रमण किया।यह संपूर्ण क्षेत्र दुर्ग निगम क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
निरीक्षण के दौरान वार्डों के उप अभियंता पंकज साहू,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,पीआईयू शेखऱ मौजूद रहे,इसके अलावा वार्डो से संबंधित दरोगा, सुपरवाइज़र, सफाई टीम के कर्मचारी तथा अतिक्रमण हटाने वाली टीम मौके व सफाईकर्मी अपने उपकरणों और फावड़े के साथ मौजूद रहे।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे उगी गाजर घास को तत्काल हटाने,और सड़क पर झुकते पेड़ों की डंगालियों की छंटाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों सहित वार्डों के भीतर भी गहन सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिले।
उन्होंने सफाई और निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कहा कि नियमित निरीक्षण के साथ कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
इस निरीक्षण से निगम के सभी संबंधित विभागों में सक्रियता और सजगता बढ़ी है, तथा आम नागरिकों में भी नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।जन संपर्क/राजू बक्शी
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.