होम / दुर्ग - भिलाई / स्वच्छता सर्वेक्षण 2024:पूरे देश में 50000 से 03 लाख जनसंख्या वाले शहरों में दुर्ग को मिला 24 वां स्थान
दुर्ग - भिलाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024:पूरे देश में 50000 से 03 लाख जनसंख्या वाले शहरों में दुर्ग को मिला 24 वां स्थान
: मेयर ने कहा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम जारी, दुर्ग शहर के स्वच्छता प्रदर्शन में सुधार:
-मेयर अलका बाघमार ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की तारीफ की:
-पिछले वर्ष दुर्ग शहर 314 वे रैंक,अब मिला बेहतर सुधार करते हुए 24 वा स्थान प्राप्त:
दुर्ग//स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पुरस्कार में नगर निगम दुर्ग ने देश में 17 वाँ स्थान प्राप्त किया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों घोषित किया गया।
बता दे कि महापौर श्रीमती अलका बाघमार के द्वारा शहर क्षेत्र अंतर्गत लगातार सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया का रहा आज मेहनत का परिणाम शहर को सफलता की ओर मिली है।
दुर्ग स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम जारी, दुर्ग शहर के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।आज जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में दुर्ग शहर को पूरे देश में 50000 से 03 लाख जनसंख्या वाले शहरों में 24 वा स्थान एवं राज्य में 17 वा स्थान प्राप्त हुआ है।
इस वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण में दुर्ग शहर को 12500 अंकों में से कुल 10167 अंक प्राप्त हुए हैं। साथ ही साथ इस वर्ष गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग अंतर्गत 1 स्टार एवं ODF++ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।पिछले वर्ष दुर्ग शहर 314 वे रैंक,अब मिला बेहतर सुधार करते हुए 24 वा स्थान प्राप्त हुआ है।
मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के सर्वेक्षण में दुर्ग का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। पिछले वर्ष दुर्ग शहर को देश में 314 वाँ स्थान प्राप्त हुआ था। साथ ही GFC स्टार रेटिंग में पिछले 03 वर्षों में कोई स्टार रेटिंग प्राप्त नहीं हुई थी।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने आगे कहा कि शहर को नंबर 1 बनाने के लिए, शहर के सम्मनित नागरिको के साथ मिलकर स्वच्छता सर्वेक्षण में और मेहनत करने की बात कही।
महापौर ने कहा की शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेगा।स्वच्छता सर्वेक्षण में दुर्ग को सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि स्वच्छता छग प्रदेश की संस्कृति का हिस्सा है।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दुर्ग शहर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के निकायों को जो सम्मान मिल रहा है, वह बहुत खुशी की बात है। मेयर व कमिश्नर ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की तारीफ की।उन्होंने कहा आने वाले समय सफाई अभियान पर जोर दिया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.