Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

कलेक्टरेट परिसर में स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित

कलेक्टरेट परिसर में स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित

39314042025142003img-20250414-wa0030.jpg

-कलेक्टरेट परिसर में स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया,विधायक व महापौर,कहा- बाबा साहेब का जीवन और संघर्ष अपने आप में एक शिक्षा है:

 

दुर्ग/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत।आज कलेक्टरेट परिसर में स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव,महापौर श्रीमति अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,एमआईसी सदस्यगण,पार्षदगण एवं भाजपा सहित परिवारजन उपस्थित रहे।विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब ने हमें संविधान के माध्यम से वास्तविक आजादी दिलाई।बाबा साहेब ने सामाजिक रूढ़ियों को समाप्त करते हुए महिला, दलित व वंचित वर्ग के उत्थान के साथ समानता का अधिकार दिया।वे एक न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए सम-विधान का निर्माण करने वाले अंबेडकर का जीवन एवं संघर्ष अपने आप में एक शिक्षा है।उन्होंने ये भी कहा कि हमें बाबा साहेब के विचारों को अपनाते हुए समानता व भाईचारे की भावना को कायम रखना है।जिन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में कार्य किया।

इस मौके पर देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,शिव नायक,नीलेश अग्रवाल,पार्षद गुलाब वर्मा,कमल देवांगन,कुलेश्वर साहू,श्रीमती ललिता ठाकुर,युवराज कुंजाम सरिता चंद्राकर सहित पार्षदगण,पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.