Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

कंप्यूटर की कमी से ठप पड़ा नामांतरण कार्य, दुर्ग नगर निगम में 800 से अधिक प्रकरण ऑनलाइन नहीं

कंप्यूटर की कमी से ठप पड़ा नामांतरण कार्य, दुर्ग नगर निगम में 800 से अधिक प्रकरण ऑनलाइन नहीं

31704072025144136download(11).jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में कंप्यूटरों की कमी के चलते नामांतरण से जुड़ी कार्यवाहियों पर असर पड़ रहा है। निगम के राजस्व विभाग में पिछले तीन महीनों से 800 से अधिक नामांतरण आवेदन ऑनलाइन नहीं हो सके हैं, जिससे आवेदकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नामांतरण आवेदन पत्रों का प्रकाशन और प्रारंभिक कार्यवाही मैन्युअली की जाती है, जिसके बाद उन्हें जिला पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री के लिए भेजा जाता है। किंतु आवश्यक कंप्यूटर संसाधनों के अभाव के कारण यह कार्य अटका हुआ है।

दुर्ग नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल: सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के प्रभार से पंकज चंद्रवंशी मुक्त, अंदरूनी दबाव और राजनीतिक हस्तक्षेप की अटकलें तेज

इस विषय में जब राजस्व अधिकारी श्री राजकुमार बोरकर से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि दो नए कंप्यूटरों की आवश्यकता को लेकर प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया है।  जल्द ही कंप्यूटरों की खरीदी कर ली जाएगी और उसके बाद युद्धस्तर पर नामांतरण प्रकरणों की ऑनलाइन प्रविष्टि की जाएगी।

श्री बोरकर ने यह भी बताया कि इस कार्य के लिए ऑपरेटर की नियुक्ति की जा रही है, जिससे प्रक्रिया को शीघ्र गति मिल सके।

प्रभारी महापौर नरेन्द्र बंजारे के औचक निरीक्षण के दौरान गंजपारा में मनमानी अव्यवस्था का आलम,क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध कब्जों से देख नाराजगी जताई,तत्काल अव्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

दुर्ग नगर निगम में लगातार प्रशासनिक फेरबदल, फिर बदला जिम्मा – अंदरूनी खींचतान या सुनियोजित राजनीतिक रणनीति..

 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.