होम / दुर्ग - भिलाई / निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश
दुर्ग - भिलाई
निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश
शहर क्षेत्र के 60 वार्डो के सड़को पर डस्ट डलवाने के निर्देश,शेष कार्यो को जल्द पूरा करें:
दुर्ग, नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति को लेकर लोककर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने आज निगम कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देशानुसार निगम के सभी ज़ोन इंजीनियर, उपयंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रभारी चन्द्राकर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण व विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में बरसात के मौसम के कारण उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या पर भी विशेष चर्चा हुई। प्रभारी ने अभियंताओं को निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों की पहले से पहचान कर आवश्यक नाली निर्माण, मरम्मत एवं सफाई के कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि तकनीकी कमियों के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पूर्व तैयारी ज़रूरी है।
साथ ही उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों की कच्ची सड़कों पर डस्ट (मिट्टी) डलवाने के कार्य को सतत रूप से जारी रखने के निर्देश भी दिए, ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि शहर में जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण करें और नियमित रूप से निगरानी रखें।
अंत में प्रभारी चन्द्राकर ने कहा कि समयबद्धता और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य करें, ताकि शहर के नागरिकों को विकास का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,आरके जैन,संजय ठाकुर,हरिशंकर साहू,अर्पणा मिश्रा,पंकज साहू,विकास दमाहे,प्रेरणा दुबे व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.