Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

जिला दुर्ग में 895 घरों में कराया गया सामूहिक गृह प्रवेश

जिला दुर्ग में 895 घरों में कराया गया सामूहिक गृह प्रवेश

894130520251439221000116821.jpg

दुर्ग, / केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज सरगुजा में आयोजित मोर आवास-मोर अधिकार कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में 51000 आवासों में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जनपद पंचायत धमधा में हितग्राही 512, जनपद पंचायत दुर्ग में हितग्राही 97 एवं जनपद पंचायत पाटन में 286 इस प्रकार कुल 895 पूर्ण हो चुके आवासों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों को अभिशरण जैसे उज्जवला, जल जीवन मिशन, आयुष्मान आदि योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदाय की गई।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि सभी नवनिर्मित घरों में रंगोली, साज-सज्जा, दीप प्रज्ज्वलित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों से गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को यथासंभव आभार पत्र, खुशियों की चाबी तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत् हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आवास के अधिकार को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। 

गृह प्रवेश कर आवास के अधिकार को बढ़ावा देना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आवास के अधिकार के बारे में जागरूक करना है। इस अभियान के तहत पात्र परिवारों को सरकारी योजना से लाभान्वित कर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवास की सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.