Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग में बीजेपी नेता ने SDM को धमकाया:कार की टक्कर के बाद गाली-गलौज, हाथापाई पर उतर आए; गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुर्ग में बीजेपी नेता ने SDM को धमकाया:कार की टक्कर के बाद गाली-गलौज, हाथापाई पर उतर आए; गिरफ्तार कर भेजा जेल

58326072025070857befunky-collage-5-1_1753503514.webp

दुर्ग जिले में कार सवार 3 युवकों ने SDM हितेश पिस्दा के साथ बदतमीजी और धक्का मुक्की की। 24 जुलाई की रात पोटिया चौक पर इन युवकों ने पहले SDM की कार को टक्कर मारी और फिर विवाद बढ़ने पर खुद को BJP नेता बताते हुए गाली-गलौज, हाथापाई पर उतर आए।

मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। बात इतनी बढ़ गई कि तीनों ने SDM के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकाने लगे। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 8 अगस्त तक जेल भेज दिया गया।

8 अगस्त तक जेल में रहेंगे आरोपी

पुलिस के अनुसार, SDM हितेश पिस्दा अपनी कार से जा रहे थे, तभी रात 9 बजे पोटिया चौक पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जब SDM ने इसका विरोध किया, तो कार सवार युवक उनके साथ उलझ पड़े। इनमें शामिल राकेश यादव BJYM कार्यकर्ता है।

हितेश पिस्दा, वर्तमान में छावनी SDM है।

हितेश पिस्दा, वर्तमान में छावनी SDM है।

पुलिस बुलाने पर भागे युवक

घटना के बाद SDM ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अपनी टीम और गश्ती दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। दुर्ग CSP अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही समय में तीनों को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 8 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया गया।

इन 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा गया

  1. राकेश यादव (निवासी विद्युत नगर)
  2. विपिन चावड़ा
  3. मनोज यादव



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.