Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग में पुलिस महकमे की सर्जरी: पुष्पेंद्र भट्ट समेत 13 अफसरों का तबादला, श्याम शर्मा-नीरज चौबे विवाद की ‘गूंज’ फूलगांव तक पहुँची?

दुर्ग में पुलिस महकमे की सर्जरी: पुष्पेंद्र भट्ट समेत 13 अफसरों का तबादला, श्याम शर्मा-नीरज चौबे विवाद की ‘गूंज’ फूलगांव तक पहुँची?

829100720250403171000671096.jpg

दुर्ग | ज्वाला एक्सप्रेस विशेष

दुर्ग में मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा ऑपरेशन हुआ। एसएसपी विजय अग्रवाल ने 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर डाले। इस लिस्ट में निरीक्षक मनीष शर्मा, जनक राम कुर्रे और पुष्पेंद्र भट्ट का नाम खासतौर पर चर्चा में रहा, जिन्हें यातायात विभाग में पदस्थ कर दिया गया।

इसे महज प्रशासनिक जरूरत कहा जाए या हालिया राजनीतिक बवाल का ‘आफ्टर इफेक्ट’?

दरअसल, दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा और अधिवक्ता नीरज चौबे विवाद के दौरान जो घटनाएं हुईं, उनसे फूलगांव थाना भी सुर्खियों में रहा।

सूत्रों की मानें तो एफआईआर में धारा 109 को सप्लीमेंट्री में जोड़ना, राजनीतिक दबाव और थाने में धरना जैसे हालात, पुलगांव थाने के प्रभारी को भी यातायात विभाग की राह दिखा गए।

इधर, प्रशासन कह रहा है —

“ये तबादले पूरी तरह विभागीय कार्य निष्पादन और आवश्यकता के आधार पर किए गए हैं, ताकि जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त किया जा सके।”

फेरबदल में कुछ और प्रमुख बदलाव हुए:

आनंद शुक्ला को खुर्सीपार थाना,

तापेश्वर नेताम को दुर्ग कोतवाली,

पीडी चंद्रा को कुम्हारी,

वंदिता पानिकर को पुलिस लाइन भेजा गया।

जबकि जेवरा सिरसा, अंजोरा व लिटिया समरिया चौकियों के प्रभारी भी बदल दिए गए।

दुर्ग की जनता अब देख रही है कि क्या ये ट्रांसफर वाकई व्यवस्था सुधारेंगे, या यह भी वही ‘पुराना खेल’ है, जहां कुर्सियाँ बदलती हैं, हालात नहीं?



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.