होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग नगर निगम में गुटबाजी के संकेत ! कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सभापति श्याम शर्मा की अनदेखी, प्रोटोकॉल की लगातार अनदेखी पर उठे सवाल
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग नगर निगम में गुटबाजी के संकेत! कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सभापति श्याम शर्मा की अनदेखी, प्रोटोकॉल की लगातार अनदेखी पर उठे सवाल
समाचार:ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज
दुर्ग नगर निगम में गुटबाजी की आशंका अब और मजबूत होती जा रही है। नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार प्रोटोकॉल की अनदेखी किए जाने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। ताजा मामला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का है, जिसमें जारी से कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े फ्लेक्स से नाम गायब और नवनिर्वाचित सभापति श्याम शर्मा निमंत्रण कार्ड का नाम गायब कर दिया गया।
पहले महापौर अलका वाघमारे के शपथ ग्रहण समारोह में भी प्रोटोकॉल की अनदेखी हुई थी, और अब महिला दिवस कार्यक्रम में भी वही स्थिति दोहराई गई है। इस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल को मुख्य अतिथि बनाया गया है, जबकि विधायक गजेंद्र यादव, ललित चंद्राकर और जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की पत्नियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। लेकिन नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति श्याम शर्मा और उनकी धर्मपत्नी को आमंत्रण सूची में शामिल नहीं किया गया, जिससे राजनीतिक विवाद गहरा गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मात्र संयोग नहीं बल्कि नगर निगम में बढ़ती गुटबाजी का संकेत है। वहीं, प्रशासनिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह निगम में बढ़ती चाटुकारिता और अव्यवस्था का परिणाम है, जिस पर तुरंत लगाम लगाने की जरूरत है।
इस मामले पर नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। अब देखना यह होगा कि इस राजनीतिक विवाद पर भाजपा और नगर निगम प्रशासन क्या रुख अपनाता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.