Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग-भिलाई में 765 एकड़ का जमीन घोटाला उजागर

भुइयां ऐप हैक कर सरकारी व निजी जमीन फर्जी नामांतरण, डिप्टी सीएम ने सख्त कार्रवाई के दिए संकेत

46213082025081530768-512-24798585-thumbnail-16x9-img.jpg

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में एक बड़े जमीन घोटाले का खुलासा हुआ है। भू-माफियाओं ने भुइयां ऐप के जरिए पटवारी की आईडी हैक कर 765 एकड़ से अधिक सरकारी और निजी जमीन को फर्जी तरीके से अलग-अलग लोगों के नाम कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इन जमीनों को बैंक में गिरवी रखकर लाखों रुपए के लोन भी ले लिए गए।

चार गांवों में फर्जीवाड़ा

यह घोटाला मुरमुंदा पटवारी हल्का के चार गांवों में हुआ—

  • मुरमुंदा: 75 हेक्टेयर सरकारी, 22 हेक्टेयर निजी जमीन

  • अछोटी: 45.304 हेक्टेयर सरकारी, 27.087 हेक्टेयर निजी जमीन

  • चेटुवा: 87.524 हेक्टेयर सरकारी जमीन

  • बोरसी: 47.742 हेक्टेयर निजी जमीन

जांच में सामने आया कि एक संगठित सिंडिकेट इस फर्जीवाड़े में शामिल है, जिसके तार रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा तक फैले हैं। आरोपियों में दिनूराम यादव, एसराम, शियाकांत वर्मा, हरिशचंद्र निषाद, सुरेंद्र कुमार, जयंत समेत कई नाम सामने आए हैं।

लाखों के लोन लिए गए

  • 25 जून 2025 को दिनूराम यादव ने 46 लाख का लोन लिया

  • 2 जुलाई 2025 को एक अन्य व्यक्ति ने 36 लाख का लोन लिया

कमिश्नर ने दी जानकारी

दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बताया कि धारा 115/16 के तहत एसडीएम ने मामला दर्ज कर गड़बड़ी को सुधार दिया गया है। एनआईसी से आईडी हैकिंग की तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है। दोषियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी सीएम का सख्त संदेश

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा,

“765 एकड़ तो छोड़िए, 765 इंच जमीन की भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। चाहे कोई भी हो, कठोर कार्रवाई होगी। यह विष्णुदेव की सरकार है, जिसमें सुशासन भी है और सुदर्शन भी।”

पटवारी निलंबित, तबादले भी

भुइयां ऐप में छेड़छाड़ कर नए खसरा नंबर बनाने वाले पाटन के पटवारी मनोज नायक और मुरमुंदा के पटवारी कृष्ण कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही 18 पटवारियों का तबादला कर दिया गया है।


?️ रिपोर्टर: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज टीम
? दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.