होम / दुर्ग - भिलाई / धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत् दुर्ग में 27 जून तक विशेष शिविर का होगा आयोजन, 17 सेवाओं का मिलेगा लाभ
दुर्ग - भिलाई
धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत् दुर्ग में 27 जून तक विशेष शिविर का होगा आयोजन, 17 सेवाओं का मिलेगा लाभ
दुर्ग/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी जागरुकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति की पात्रता अनुसार व्यक्तिगत लाभों/हक (इनडिविजुअल एनटाईटलमेंट्स) से संतृप्त किया जाना और इस अभियान के प्रति जनजागरुकता उत्पन्न किया जाना है। इसी कड़ी में जिले में इस अभियान के तहत् 20 से 27 जून तक ग्राम स्तर/क्लस्टर स्तर पर शिविरों के माध्यम से स्थल पर एनटाइटलमेेंट जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्य, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता इत्यादि 17 प्रकार की सेवाओं के प्रदाय हेतु कार्यवाही किया जाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डगरिया में 20 जून को, नवागांव में 23 जून, सेमरिया में 25 जून तथा अकतई में 27 जून को शिविर आयोजित होंगे। उक्त शिविर के सफल कियान्वयन हेतु जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे को नोडल अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग दुर्ग के सहायक आयुक्त श्री हेमन्त कुमार सिन्हा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में विकासखण्ड धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत डगरिया, ग्राम पंचायत नवागांव तथा सेमरिया में आयोजित होने वाले शिविर हेतु जनपद पंचायत धमधा के सीईओ तथा विकासखण्ड पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत अकतई में आयोजित शिविर हेतु जनपद पंचायत पाटन के सीईओ को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.