Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

कचरा जलाने से जहरीली हवा, जल और भूमि प्रदूषित हो रही है" – अरुण वोरा

कचरा जलाने से जहरीली हवा, जल और भूमि प्रदूषित हो रही है" – अरुण वोरा

34324032025142418img-20250324-wa0046.jpg

*"स्वच्छता को प्राथमिकता मिले, शहर की सेहत बनी रहे" – वोरा,वर्मा*

 

*नदी रोड पर कचरा डंपिंग से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने जताई चिंता*

 

ट्विनसिटी को पेयजल उपलब्ध कराने वाली शिवनाथ नदी के पास नगर निगम द्वारा कचरा डंपिंग से आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे नागरिकों को असुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों ने इस विषय पर पूर्व विधायक अरुण वोरा और पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा को अवगत कराया। नागरिकों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों और मुक्तिधाम आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू भी इस दौरान उपस्थित रहे और उन्होंने इस विषय को लेकर नगर निगम से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

 

*"*

 

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शहर में स्वच्छता को लेकर योजनाएं बननी चाहिए, ताकि प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। कचरा जलाने से निकलने वाले धुएं से हवा और जल प्रदूषित हो रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने नगर निगम से अनुरोध किया कि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

*"शहर से बाहर कचरा निष्पादन के लिए प्लांट लगाया जाए" – आर.एन. वर्मा*

आर.एन. वर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कचरा निष्पादन की सही व्यवस्था होनी चाहिए। कांग्रेस शासन में इस उद्देश्य के लिए आधुनिक प्लांट लगाने हेतु बजट स्वीकृत किया गया था, जिससे यह समस्या स्थायी रूप से हल हो सकती थी। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि शिवनाथ नदी और आसपास के क्षेत्र स्वच्छ रह सकें।

नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन नागरिकों की अपेक्षा है कि यह प्रयास जमीनी स्तर पर भी स्पष्ट रूप से दिखें। सभी की भागीदारी से ही शहर को क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी बनाने का सपना साकार हो सकता है।


एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13129/ 138
596250320251049151011866026.webp

Related News

RO. NO 13129/ 138
7352003202516541260204032025101208img-20250304-wa0001.webp
RO. NO 13073/ 119
404250320251049491011866026.webp
5421402202513021916.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time
RO. NO 13129/ 138
7352003202516541260204032025101208img-20250304-wa0001.webp
RO. NO 13073/ 119
404250320251049491011866026.webp
5421402202513021916.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.