Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

जिले में जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण व स्व-सहायता समूहों के लिए योजनाओं पर जोर, पंचायत निर्माण में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

जिले में जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण व स्व-सहायता समूहों के लिए योजनाओं पर जोर, पंचायत निर्माण में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

2041607202517445475116072025121207whatsappimage2025-07-16at5.39.21pm.webp

दुर्ग। जिला पंचायत सभा कक्ष में बजरंग दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में समस्त निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-जल संरक्षण के लिए ‘‘एक सोख्ता संतान‘‘ और ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान..
बैठक में बताया गया कि जिले में आगामी 24 जुलाई को जल संरक्षण हेतु ‘‘एक सोख्ता संतान‘‘ अभियान के तहत 1200 सोख्ता (सोक पिट) तथा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत 10800 पौधे एक ही दिन में रोपे जाएंगे। यह कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ संचालित होगा। प्रत्येक स्वीकृत आवास पर चार-चार पौधे भी लगाए जाएंगे।
-पंचायत भवन निर्माण में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य..
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन महतारी सदन, अटल डिजिटल केन्द्र सहित सभी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से बनाया जाए।
-महतारी सदन: महिलाओं के लिए सशक्त मंच..
महतारी सदन निर्माण के तहत ग्रामीण महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर सामुदायिक भवन बनाए जा रहे हैं। इसमें हॉल, रसोई, स्टोररूम, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं रहेंगी। जिले के दुर्ग, धमधा व पाटन ब्लॉक की कुल 13 ग्राम पंचायतों में महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी प्रगति की समीक्षा की गई।
-बिहान योजना में दीदियों को दी जाएगी आजीविका की नई दिशा..
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को बर्तन बैंक, छाता एवं कपड़े के बैग निर्माण कार्य में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए गए। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खादी ग्राम उद्योग विभागों के अभिसरण के माध्यम से दीदियों को लोन और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।
-मुख्यमंत्री आवास योजना में पात्रता का विशेष ध्यान..
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में प्रथम किश्त जारी करने से पूर्व हितग्राहियों की पात्रता का पूर्ण सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। अपात्रता, घास भूमि, तालाब पार निर्माण, अतिक्रमण जैसी स्थिति पाए जाने पर किश्त न जारी की जाए।
-स्वच्छता व फिकल स्लज ट्रीटमेंट पर भी विशेष जोर..
स्वच्छग्राहियों को माहवार मानदेय व सप्ताह में दो बार कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने कहा गया। ग्राम पंचायत रानीतराई (ब्लॉक पाटन) स्थित फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को दुरुस्त कर आसपास की ग्राम पंचायतों के सेप्टिक टैंक नियमित रूप से खाली कर संचालन करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, सह परियोजना अधिकारी पितांबर यादव, मनरेगा सहायक परियोजना अधिकारी अरदीप ढीढी, समन्वयक आवास वेदप्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


RO. NO 13404/ 42

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
401230320261519131006178147.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
401230320261519131006178147.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.