Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

महापौर अलका बाघमार ने नवीन हाईजेनिक मछली मार्केट का किया निरीक्षण

381230420251538331745406951_whatsappimage2025-04-23at4.44.07pm(1).webp

महापौर ने नवीन हाईजेनिक मछली बाजार में इंदिरा मार्केट के मछली बाजार को एक सप्ताह के भीतर दुकाने शिप्ट करने के निर्देश
दुर्ग। 
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,महिला बाल विकास प्रभारी शशि साहू, कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,बाजार अधिकारी शुभम गोइर, ईश्वर वर्मा एवं शशि कांत यादव के साथ नवीन हाईजेनिक थोक मछली बाजार का निरीक्षण किया। 
वर्तमान में हाईजेनिक मार्केट (मछली बाजार) थोक मछली बाजार के भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अधिकारियों को मछली बाजार के संचालन हेतु इंदिरा मार्केट में मछली बाज़ार ,मटन व मुर्गा दुकान के फुटकर व थोक दुकानदारों से सम्पर्क कर नवीन हाईजेनिक मार्केट मछली बाजार में एक सप्ताह के भीतर दुकाने लगाई जाने के लिए निर्देशित किया ताकि अनुपयोगी भवन का उपयोग कर उच्चतम स्तर पर मछली बाजार का संचालन किया जा सकें। बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इदिरा मार्केट में मछली, मुर्गा और मटन कुल 72 दुकानें सम्मिलित है। 
जेल रोड, केंद्रीय स्कूल के करीब हाईजेनिक फिश मार्केट शहर से 1 किमी हटकर खुले वातावरण में स्थित है एवं बाजार हेतु पार्किंग की पर्याप्त सुविधा है। परिसर में बर्फ संयंत्र सह (शीत गृह) कोल्ड स्टोरेज (दैनिक क्षमता-12 मी.टन) भी निर्मित है, जिससे निर्मित बर्फ का उपयोग कर मछलियों को अधिकतम समय तक ताजा रखा जा सकता है एवं मछली खाने वाले आम उपभोक्ताओं को ताजी एवं स्वस्थ मछली उपलब्ध हो सकेगी। महापौर अलका बाघमार ने नवीन हाईजेनिक फिश मार्केट का निरीक्षण कर पार्किंग व्यवस्था, परिसर के आस पास पौध रोपण सहित बेहतर ढंग से जेसीबी से साफ सफाई करने के लिए निर्देश दिए।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.