होम / दुर्ग - भिलाई / मेयर ने जन-प्रतिनिधियों के संग वार्ड 55 पुलगांव बस्ती के घरों और दुकानों में पहुँचे, कूलरों व टायरों में डेंगू के लार्वा की जांच
दुर्ग - भिलाई
मेयर ने जन-प्रतिनिधियों के संग वार्ड 55 पुलगांव बस्ती के घरों और दुकानों में पहुँचे, कूलरों व टायरों में डेंगू के लार्वा की जांच
-घर में या आस पास पानी जमा होने न दे, आवश्यकता न हो तो कूलर में नहीं रखें पानी-मेयर
-मेयर ने घर के गमलों, टंकियों व इत्यादि में पानी न जमा होने देने को लेकर जागरूक किया एवं दुकानों में टायर,कूलर इत्यादि को सुखाकर हटाये जाने को लेकर अपील:
दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र में डेंगू के रोकथाम को लेकर मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने मुहिम तेज की है। इस संदर्भ में वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,पार्षद देवनारायण तांडी,गोविंद्र देवांगन,पार्षद अश्वनी निषाद के साथ कूलरों एवं दुकानों पर रखे टायरों की जांच कर लोगो से कहा कि घर मे या आस पास पानी जमा होने न दे,आवश्यकता न हो तो कूलर में नही रखें पानी।
इसी के साथ ही नागरिकों से मिलकर उन्हें घर के गमलों, टंकियों इत्यादि में पानी न जमा होने देने को लेकर जागरूक किया एवं घरों में टायर, कूलर इत्यादि को सुखाकर हटाये जाने को लेकर अपील की।
डेंगू के लार्वा का प्रसार स्वच्छ ठहरे हुए जल एवं बारिश के जल भराव वाले क्षेत्रों में होता है। जिससे बचाव हेतु लोगों के बीच जनजागरूकता के साथ ही स्वच्छता विभाग की ओर से सफाई व्यवस्था बनाये रखने की आवश्यकता होती है।
वार्डों में निरीक्षण के दौरान मेयर श्रीमती बाघमार ने नालियों में ऑयल छिडक़ाव, केमिकल छिडक़ाव, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए।
जिससे डेंगू के प्रसार को समय से पहले रोक दिया जाए। डेंगू रोकथाम एवं सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर श्रीमती बाघमार द्वारा आगे भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वार्डों का निरीक्षण करेंगे एवं स्वस्थ्य विभाग अमला को निरन्तर इस हेतु तैयार रहने कहा गया है।
मेयर अलका बाघमार ने कहा कि लोगो को डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी। पानी को एक जगह एकत्रित नही रखने की समझाईश दी।जन संपर्क/राजू बक्शी
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.