Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

माताजी का मंगल विहार और मुनिश्री का मंगल आगमन एक समय में दो लाभ...

5950603202510411597106032025035726img-20250306-wa0035.webp

सकल जैन समाज के लिए आज का दिवस सदैव याद रहेगा
  दुर्ग।
 जैन समाज का सौभाग्य  स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर विद्युत नगर हाउसिंग बोर्ड सकल जैन समाज के लिए आज का दिवस सदैव याद रहेगा। विदित हो आचार्य संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज की प्रथम दीक्षित शिष्या माता गुरुमति जी  40 साध्वी माता जी के साथ मंदिर की दर्शन हेतु पधारी।  पश्चात समाज को उनके आहार चर्या का धर्म लाभ भी प्राप्त हुआ। संजय बोहरा ने बताया कि माता जी का सग डोंगरगढ़ से सम्मेद शिखर झारखंड के पद बिहार के लिए निकला है। जिसकी दूरी कम से कम 900 किलोमीटर है।

Image after paragraph

 

Image after paragraph

माताजी के मंगल आगमन पर मांगलिक स्वागत में विशेष रूप से विजय बोहरा, आशीष जैन, सुनील जैन, मुकेश जैन ,संजय बोहरा और स्थानीय महिला मंडलों का विशेष रूप से सहयोग जोर-शोर से रहा। आहार सआनंद संपन्न हुआ। माताजी ने मांगलिक उद्बोधन स्थानीय समाज को दिया। उन्होंने अपने धर्म उद्बोधन प्रवचन में यह बताया समझाया कि हमें अपने आचार,विचार में सरलता, संयम और सहज होना चाहिए। आप की सरलता सहजता आपको निश्चित ही अच्छे मार्ग पर ले जाएगी।

Image after paragraph

माताजी ने आगे बताया की पंचम काल में आप लोगों को धर्म लाभ प्राप्त हो रहा है । उसे व्यर्थ न जाने दे। पश्चात माताजी का मंगल विहार भिलाई की और हो गया। तत्पश्चात आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य पांच  मुनि संग समता सागर जी महाराज का आगमन मंदिर की में हुआ। शहर से आनंद की लहर उमर पड़ी। माताजी का मंगल विहार इधर और उधर मुनि श्री का मंगल आगमन एक समय में दो लाभ, धर्म लाभ स्थानीय समाज को प्राप्त हुआ।

मुनि श्री समता सागर जी ने मंदिर जी का दर्शन कर मंदिर की भव्यता और मंदिर की में श्री जिनेंद्र का दर्शन कर अपने आप को धन्य माना। मुनि श्री ने अपने प्रवचन में बताया की गुरु विद्यासागर जी महाराज के द्वारा जो कार्य आप लोगों ने किया है प्रशंसनीय है। और आगे भी आप लोगों को सदैव धर्म और त्यागी मुनियों के प्रति उत्साह के साथ धर्म लाभ लेना चाहिए।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.