होम / दुर्ग - भिलाई / एन एच एम कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल : 16 व 17 जुलाई को 16000 कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
दुर्ग - भिलाई
एन एच एम कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल : 16 व 17 जुलाई को 16000 कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एन एच एम कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन दिनांक 16 एवं 17 जुलाई को किया गया है। इस हड़ताल में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से एन एच एम के लगभग 16,000 कर्मचारी शामिल रहेंगे।
एन एच एम कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में समान कार्य के लिए समान वेतन, ग्रेड पे, नौकरी की सुरक्षा, अनुकंपा नियुक्ति, चिकित्सा अवकाश, मेडिकल बीमा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।
आज मंगलवार को दुर्ग जिले के एन एच एम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. आशीषन कुमार मिंज को एक ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर एन एच एम दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा, जिला पदाधिकारी डॉ. ओ.पी. वर्मा, योगेश चंद्राकर, ललित कुमार साहू, कविता ताम्रकार, हिमांशु चंद्राकर, पूजा शर्मा, नेहा वर्मा, हिमरानी साहू, त्रिलोक चंद, वेगु गजपाल एवं रविना सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला चिकित्सालय दुर्ग से 108 अधिकारी व कर्मचारी आगामी दो दिनों तक इस हड़ताल में सम्मिलित रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.