होम / दुर्ग - भिलाई / राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग कोच के पिता ने फांसी लगाई
दुर्ग - भिलाई
राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग कोच के पिता ने फांसी लगाई
मृतक के चार पुत्री व एक पुत्र राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग कोच, घटना से परिवार में मातम का माहौल
दुर्ग। न्यायालय परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने अधिवक्ताओं के बैठने वाले स्थान पर एक व्यक्ति को फांसी पर झुलते देखा। मृतक युवराज सार्वा 45 वर्ष पुरोहित लॉज के पीछे आपापुरा वार्ड 31 का निवासी था। वह ई-रिक्शा चलाता था। उसने लोहे के एंगल में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली थी। बताया गया है कि मृतक युवराज सार्वा शुगर का मरीज था। जिसके चलते वह पिछले दो दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार की सुबह वह अस्पताल से बाहर निकला और न्यायालय परिसर में पहुंचकर फांसी पर झूल गया। फिरहाल खुदकुशी का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया गया है कि ई-रिक्शा चलाने के पहले मृतक युवराज सार्वा हटरी बाजार में वंदे मातरम् वस्त्रालय के सामने सब्जी की दुकान लगाता था। जहां से उसको हटा दिया गया था। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि हटरी बाजार से युवराज सार्वा की सब्जी की दुकान हटने और शुगर के चलते बार-बार स्वास्थ्य बिगड़ने से वह परेशान था। मृतक युवराज सार्वा की 5 पुत्री व एक पुत्र है। चार पुत्रियों का विवाह हो चुका है, जो राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग कोच है। वहीं एकलौता पुत्र हेमंत सार्वा भी राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग कोच है।
मृतक युवराज सार्वा शनिचरी बाजार स्थित भगवान लंगूरवीर मंदिर से भी जुड़ा हुआ था। मंदिर के सेवादार के रुप में उसे जाना जाता था। उसके इस आत्मघाती कदम उठाने से उसके परिजन और लंगूरवीर मंदिर से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच पर लिया है। मामले की पुलिस जांच उपरांत ही मृतक युवराज सार्वा के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.