होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्गा पंडालों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, माता रानी के दर्शन कर दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं
दुर्ग - भिलाई
दुर्गा पंडालों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, माता रानी के दर्शन कर दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं
दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से दुर्गवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना करते हुए श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।
नवरात्रि के चौथे दिन मंत्री गजेन्द्र यादव ने धमधा नाका चौक, पुलगांव बस्ती, बोरसी कॉलोनी, वृंदानगर, प्रगतिनगर, बोरसीभांठा, पद्मनाभपुर एवं पोटियाकला बस्ती में विराजित माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन किये। इसके पश्चात वे पचरीपारा एवं गयानगर में आयोजित जस झांकी और जगराता कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा भक्तिमय आयोजनों का आनंद लिये। उन्होंने कहा की दुर्ग के पचरीपारा में दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित जस झांकी में शामिल होकर माता रानी की भक्ति और आस्था से सराबोर इस मनमोहक आयोजन का आनंद लिया।
जसगीत के प्रसिद्ध कलाकार श्री दुकालू यादव जी के भक्तिमय गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से भर दिया।
केबिनेट मंत्री श्री यादव ने विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे समिति सदस्यों के सेवाभावी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर में नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव का वातावरण कायम रहे। श्री यादव ने समस्त प्रदेशवासियों एवं दुर्गवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.