Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

262151020261512121010613017.jpg

दुर्ग//नगर पालिक निगम।सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड क्रमांक 39 में उद्यानों के संधारण एवं सौंदर्यीकरण कार्य को गति देने के उद्देश्य से 41.37 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,पर्यावरण विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर,पार्षद गुलाब वर्मा,मनीष कोठारी,उपअभियंता पंकज साहू सहित वार्ड के नागरिको की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।इस कार्य के पूर्ण होने से शहर के विभिन्न उद्यानों की स्थिति बेहतर होगी तथा नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उद्यानों का संधारण एवं सौंदर्यीकरण होने से बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों को सुबह-शाम घूमने, बैठने तथा समय बिताने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उद्यान शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही नागरिकों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इसी उद्देश्य से उद्यानों के संधारण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को इनका लाभ मिल सके। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.