होम / दुर्ग - भिलाई / जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय आयोजन 02 नवम्बर को
दुर्ग - भिलाई
जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय आयोजन 02 नवम्बर को
पुराना गंजमंडी में राज्योत्सव का होगा आयोजन
दुर्ग। राज्य गठन के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन 02 नवम्बर को पुराना गंजमंडी में किया जाएगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजन की तैयारियों को लेकर समस्त जिला प्रमुख अधिकारियों की गुरूवार को कलेक्टोेरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत वर्ष आयोजित राज्योत्सव पर चर्चा की गई। साथ ही इस वर्ष भी जिले की गरिमा के अनुरूप 02 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विगत वर्ष की भांति विभागीय अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे गए है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। उक्त प्रदर्शनी सशक्त नारी, युवा उड़ान के थीम पर होगी। आयोजन में स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। राज्योत्सव के उपलक्ष्य में सभी शासकीय भवनों में 01 से 03 नवम्बर तक रात्रि में रोशनी की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, जिला पंचायत के सीईओ बी.के. दुबे, एडीएम विरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग शहर प्रफुल्ल गुप्ता, एसडीएम दुर्ग ग्रामीण सोनाल डेविड सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.