Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक, शहर विकास के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक, शहर विकास के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

7702210202614373461222102026133552whatsappimage2026-10-22at7.02.09pm.webp

प्रमुख सड़कों पर पोल एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए 1.95 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजने पर विचार, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण सहित सड़क-नाला निर्माण के प्रस्ताव एजेंडे में शामिल
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग में शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दोपहर 3 बजे डाटा सेंटर में आयोजित बैठक में निगम आयुक्त लीना कोसम की उपस्थिति में शहर के विभिन्न विकास कार्यों, सड़क एवं नाला निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण सहित अनेक विषयों पर विभागवार चर्चा की गई। बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय एवं स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
बैठक के दौरान महापौर अलका बाघमार द्वारा मांगी गई सात बिंदुओं की जानकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तुत की। महापौर ने विकास कार्यों की प्रगति और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा करते हुए शहर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।
-प्रमुख सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 1.95 करोड़ का प्रस्ताव
बैठक में निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर विद्युत पोल स्थापित करने और प्रकाश व्यवस्था विकसित करने के प्रस्ताव पर विशेष रूप से चर्चा की गई। विद्युत विभाग द्वारा 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत इस कार्य के लिए 1 करोड़ 95 लाख 84 हजार 720 रुपये का प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तावित कार्य के लिए आवश्यक प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस कार्य के पूरा होने से शहर की प्रमुख सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण
उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री की घोषणा के परिपालन में संचालनालय द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अधोसंरचना मद से 50 लाख रुपये की प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में इस कार्य के लिए प्रस्तावित स्थल में परिवर्तन के विषय पर चर्चा हुई। प्रस्ताव के अनुसार वार्ड क्रमांक 18 में पुलिस चौकी के सामने स्थित चौक के पास प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।
-बिम्लेश्वरी कॉलोनी में नाला निर्माण पर चर्चा
एमआईसी की बैठक में वार्ड क्रमांक 52 स्थित बिम्लेश्वरी कॉलोनी में नाला निर्माण कार्य को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। 15वें वित्त आयोग के अनटाइड ग्रांट मद के अंतर्गत इस कार्य के लिए आर्या कंस्ट्रक्शन, दुर्ग को कार्यादेश जारी किया जा चुका है। वार्ड पार्षद द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर प्रस्तावित 4×4 फीट आकार के नाले के स्थान पर 2×2 फीट की नाली निर्माण की मांग रखी गई। इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत कर उस पर चर्चा की गई।
-सीसी अप्रोच रोड के स्थल परिवर्तन पर विचार
बैठक में 15वें वित्त आयोग के नॉन मिलियन प्लस सिटी अनटाइड ग्रांट मद के अंतर्गत दो सीसी अप्रोच रोड निर्माण कार्यों के स्थल परिवर्तन के प्रस्ताव भी रखे गए। इनमें गणपति विहार से मां कर्मा पीएमएवाई-एएचपी आवास तक सीसी अप्रोच रोड निर्माण तथा बोरसी बस्ती से गणपति विहार तक सीसी अप्रोच रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के प्रस्तावित स्थल वार्ड क्रमांक 53 से वार्ड क्रमांक 52 में परिवर्तित किए जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
इसके अतिरिक्त 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नॉन मिलियन प्लस सिटीज के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मद में वर्ष 2025-26 तक आवंटित राशि से संबंधित विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहा।
-एमआईसी सदस्य एवं निगम अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, नीलेश अग्रवाल, मनीष साहू, लीलाधर पाल, शिव नायक, श्रीमती शशि साहू एवं श्रीमती हर्षिका संभव जैन उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, पंकज साहू, दुर्गेश गुप्ता, रेवाराम मनु सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में शामिल हुए।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.