होम / दुर्ग - भिलाई / वार्ड क्रमांक 21 में मिलेट कैफे का शुभारंभ, पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
दुर्ग - भिलाई
वार्ड क्रमांक 21 में मिलेट कैफे का शुभारंभ, पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
दुर्ग। महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 21 में मिलेट कैफे का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। यह पहल लोगों को स्वस्थ एवं पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मिलेट कैफे के माध्यम से मोटे अनाज से तैयार खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने के साथ लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मिलेट्स यानी मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनसे तैयार खाद्य पदार्थ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए संतुलित आहार का अच्छा विकल्प बन सकते हैं। मिलेट कैफे का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक अनाज के महत्व से परिचित कराना और दैनिक खानपान में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।



शुभारंभ अवसर पर श्रीमती रजनी बघेल, पार्षद श्रीमती विद्यावती सिंह, पार्षद श्रीमती सावित्री दामाहे, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, जिला प्रवक्ता श्री अरुण सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
मिलेट कैफे की शुरुआत से क्षेत्र में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। स्वस्थ आहार, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के संदेश के साथ यह पहल जनस्वास्थ्य की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.