होम / दुर्ग - भिलाई / पर्यूषण पर्व का प्रथम दिवस सहित 5 पर्व-त्योहारों पर मांस-मटन एवं पशुवध गृह रहेंगे पूर्णतः बंद
दुर्ग - भिलाई
पर्यूषण पर्व का प्रथम दिवस सहित 5 पर्व-त्योहारों पर मांस-मटन एवं पशुवध गृह रहेंगे पूर्णतः बंद
नगर निगम दुर्ग ने जारी किया आदेश, उल्लंघन पर होगी वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई,
दुर्ग//नगर पालिक निगम, दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग) द्वारा जारी विभिन्न परिपत्रों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त पशुवध गृह (स्लाटर हाउस), जीव हत्या तथा मांस-मटन एवं मछली विक्रय केन्द्रों को निर्धारित पर्व एवं त्यौहारों के अवसर पर पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है।
नगर निगम द्वारा निर्धारित बंद दिवसों 15 सितंबर, मंगलवार को पर्यूषण पर्व का प्रथम दिवस, 22 सितंबर, मंगलवार को डोल ग्यारस, 25 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी एवं पर्यूषण पर्व का अंतिम दिवस, 26 सितंबर, शनिवार को पर्यूषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा तथा 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को महात्मा गांधी जन्मदिवस शामिल हैं।
उक्त सभी तिथियों को नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत समस्त पशुवध गृह, जीव हत्या तथा मांस, मटन एवं मछली विक्रय केन्द्र अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे।नगर निगम ने सभी संबंधित व्यवसायियों एवं विक्रय केन्द्र संचालकों से शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक, जब्ती एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जन संपर्क/राजू बक्शी
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.