Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

राशनकार्डधारियों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

राशनकार्डधारियों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

330180620251500081000116758.jpg

मेरा ई-केवाईसी एप के माध्यम से भी हितग्राही कर सकते है ई-केवाईसी

दुर्ग/ खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में जिले में ’एक राष्ट्र एक राशनकार्ड (वन नेशन वन राशनकार्ड)’ योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। खाद्य नियंत्रक दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 4,98,248 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डों में 17,38,263 सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में 14,98,734, सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो गया है। 2,39,529 लाख सदस्यों का ई-केवाईसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवाईसी में छूट दी गई है। सभी उचित मूल्य की दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी मेरा ई-केवाईसी एप के माध्यम से भी ई-केवाईसी की जा सकती है। मेरा ई-केवाईसी एप के माध्यम से ई-केवाईसी करने हेतु एन्ड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से यह एप डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नम्बर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवाईसी कर सकते है। राशनकार्डों में पंजीकृत सभी हितग्राहियों से अपील की गई है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करायी है, वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अपना ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराये।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.