होम / दुर्ग - भिलाई / नदी में बाढ़ के चलते पुलगांव नाला की जलकुंभी इंटकवेल में फंसने से पेयजल आपूर्ति में हुआ असर
दुर्ग - भिलाई
नदी में बाढ़ के चलते पुलगांव नाला की जलकुंभी इंटकवेल में फंसने से पेयजल आपूर्ति में हुआ असर
:महापौर अलका बाघमार ने निरीक्षण कर स्थाई हल के लिए वैकल्पिक प्लान बनाने के दिए निर्देश:
दुर्ग/ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विगत दो दिनों से लगातार हो रही है बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं और शिवनाथ नदी में आई बाढ़ व पुलगांव नाला का जलस्तर बढ़ने से नाले में जमे जलकुंभी व झिल्ली पन्नी नदी इंटकवेल में फंस रही है ईसका असर अब पेयजल सप्लाई में भी होने लगी है किंतु निगम के जलगृह विभाग द्वारा कर्मचारी लगाकर संप में फंस रहे कचरे को लगातार साफ कराई जा रही है वही जानकारी मिलने पर नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार स्वयं शिवनाथ नदी का निरीक्षण करने पहुंची और नाले किनारे स्थापित 24 व 42 एमएलडी इंटकवेल में हर वर्ष बरसात के दिनों में नाले के कचरे फंसने के कारण पेयजल प्रभावित होने से रोकने वैकलिप प्लान बनाने के निर्देश अधिकारियो को दिए है।
इस दौरान जलगृह विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन वित् विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे महिला बाल विकास प्रभारी श्रीमती शशि साहू पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,डॉ देवनारायण तांडी पार्षद गोविंद देवांगन जल विभाग अभियंता मोहित मरकाम विनोद मांझी जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौजूद थे।
लगातार बारिश व मोगरा बैराज से पचास हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से शिवनाथ नदी माहमरा एनीकेट में तीन फीट से अधिक पानी चढ़ गया है और इधर पुलगांव नाला में भी जल स्तर बढ़ने से उसमें जमे गाद के साथ जलकुंभी व कचरा बहकर शिवनाथ नदी के किनारे स्थित नगर निगम के 24 व 42 एमएलडी इंटकवेल में बार फंस रही है जिसे साफ करने कर्मचारी लगातार मशक्कत कर रहे है किंतु इसका सीधा असर अब शहर में जलापूर्ति पर हो रही है क्योंकि संप का बार बार मोटर पम्प बंद होने से फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचने में दिक्कत होने लगी है यह समस्या अक्सर बरसात के दिनों में होती है इसे देखते हुए महापौर अलका बाघमार ने बरसो पहले नाला किनारे बनाए गए इंटकवेल को नदी के प्रवाह क्षेत्र में स्थापित करने वैकल्पिक प्रस्ताव के लिए प्लान के करने के निर्देश दिए है वही शहर की जनता से उनके स्वस्थ्य का ध्यान रखने की दृष्टि से बरसात के दिनों में पानी उबाल कर पीने की अपील की है ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.