Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

सुरक्षा और संस्कारों का संगम: ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर दुर्ग में रक्षाबंधन एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम सम्पन्न

एस.एस.पी. विजय अग्रवाल बोले – "सुरक्षा का पहला कदम संवाद है, साइबर फ्रॉड से बचाव खुद आपके हाथ में है"

306040820250535251001240403.jpg

दुर्ग – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, आनंद सरोवर बघेरा दुर्ग स्थित "कमला दीदी सभागार" में रक्षाबंधन एवं सामाजिक सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी, संचालन ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा दीदी द्वारा किया गया। नगर के अनेक प्रबुद्धजन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक अर्थ को उजागर करते हुए की। उन्होंने कहा –

“रक्षाबंधन दो पवित्र शब्दों ‘प्योरिटी’ और ‘प्रोटेक्शन’ का प्रतीक है। यह पर्व केवल राखी बांधने का नहीं, बल्कि बुराइयों का त्याग कर श्रेष्ठ संकल्प लेने का है। अगर हम श्रेष्ठ संस्कार अपनाएं, तो श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव है। वर्तमान समय में यही संदेश परमात्मा शिव इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय के माध्यम से दे रहे हैं।”

Image after paragraph

मुख्य वक्ता एसएसपी विजय अग्रवाल ने साइबर अपराध और सामाजिक सुरक्षा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा 

“आज के युग में सबसे बड़ी चुनौती साइबर फ्रॉड है, जिसकी चाबी आपके ही मोबाइल और लैपटॉप में है। प्रतिदिन दर्ज होने वाली 100 शिकायतों में से 7-8 साइबर फ्रॉड से जुड़ी होती हैं। हमारी एक गलती या आदत ही अपराधियों का सबसे बड़ा हथियार बनती है।”

Image after paragraph

उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपने घरों में सीसीटीवी लगाने, ऑनलाइन व्यवहार में सावधानी बरतने तथा बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने की अपील की।

“अगर आप अच्छे अभिभावक बनना चाहते हैं, तो बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान दें। संवाद से ही 50% समस्याएं हल हो जाती हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सुरक्षा सिर्फ पुलिस का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों को ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी ने रक्षा सूत्र बांधा और मुख मीठा कराया, वहीं मंच संचालन चैतन्य प्रभा दीदी द्वारा सहज भाव से किया गया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.