Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

सौर ऊर्जा से बदली जिंदगी, आधा हुआ बिजली बिल- भिलाई के वर्मा जी की मिसाल बनी प्रेरणा

सौर ऊर्जा से बदली जिंदगी, आधा हुआ बिजली बिल- भिलाई के वर्मा जी की मिसाल बनी प्रेरणा

430270620251343211000496585.jpg

सफलता की कहानी

दुर्ग, / भिलाई निवासी डीके वर्मा ने अपने घर में सोलर पैनल लगाकर न सिर्फ बिजली बिल में भारी कमी लाई, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। वर्मा जी के अनुसार, पहले उनके घर का प्रतिमाह बिजली बिल 4,000 रुपये तक आता था, लेकिन अब सोलर पैनल लगने के बाद यह घटकर 2,000 रुपये से भी कम रह गया है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल के कारण अब बिजली गुल होने की स्थिति में भी घर के सभी काम सुचारु रूप से चलते हैं। यह उनके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हुआ है और ऊर्जा संरक्षण में भी योगदान दे रहा है। 

 

*सरकार से मिल रही है सब्सिडी, आमजन उठा सकते हैं लाभ*

 

विद्युत् विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बताया कि इस योजना के तहत आम नागरिक अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर हर महीने आने वाले बिजली बिल को आधा कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है। 

• 1 किलोवाट सौर संयंत्र पर केंद्र से 30,000 रूपए और राज्य से 15,000 रूपए की सब्सिडी,

• 2 किलोवाट पर केंद्र से 60,000 रूपए और राज्य से 30,000 रूपए,

• 3 किलोवाट संयंत्र पर केंद्र से 78,000 रूपए और राज्य से 30,000 रूपए तक की सहायता दी जा रही है।

यह योजना शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो न सिर्फ बिजली की बचत सुनिश्चित करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो सकती है। आमजन इस योजना का लाभ लें और अपने घरों में सौर संयंत्र लगवाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं।

*कैसे करें आवेदन?*

• योजना के लिए https://pmsuryaghar.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें।

• अपने बिजली उपभोक्ता क्रमांक और आधार विवरण से लॉग इन करें।

• अनुमोदन के बाद स्थानीय एजेंसी सोलर पैनल की स्थापना करेगी।

• स्थापना के बाद बिल अपलोड करें और सब्सिडी की राशि सीधे आपके खाते में जमा होगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.