Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

यह बजट देश के विकास और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण : ललित चंद्राकर

7710102202512554469701022025121034lalit01.webp

केंद्रीय बजट 2025- 26 पेश करने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण किया अभिनंदन व आभार.
-यह बजट सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी और आर्थिक उन्नति को नया आयाम देने वाला है
दुर्ग। 
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने ऐसा बजट प्रस्तुत किया है, जो विकास को गति देने के साथ समाज के हर वर्ग को सशक्त करता है। यह बजट सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी और आर्थिक उन्नति को नया आयाम देने वाला है।
मध्यम वर्ग के लिए कर सुधारों के तहत बड़ी राहत प्रदान की गई है। नए कर ढांचे में 12 लाख तक की आय को करमुक्त किया गया है, जिससे आम नागरिकों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। 
यह बजट न केवल आज की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि देश के सुनहरे भविष्य की भी आधारशिला रखता है।
इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिनमें मध्यम वर्ग के लिए कर कटौती, किसानों के लिए नई योजनाएं, और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय शामिल हैं। हमें उम्मीद है कि यह बजट देश के लिए फायदेमंद साबित होगा।
देश के टैक्स पेयर और मध्यम वर्ग का सम्मान करते हुए मोदी सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है, जिसकी कल्पना भी लोगों को नहीं थी। कांग्रेस की सरकार में जहां सालाना 2 लाख रुपए की आय पर टैक्स लगता था, मोदी जी की सरकार में सालाना 12 लाख रुपए की आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। यह देश-प्रदेश के करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाने वाला फैसला है।
मोदी सरकार ने इस बजट में किसानों के उत्थान के लिए दूरगामी नीतियां बनाई हैं। बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपये करने का निर्णय, किसानों की तरक्की के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। भारत के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए 200 डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना व अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की 36 जीवन रक्षक दवाइयों को पूरी तरीके से टैक्स में छूट दे दी गई है, ऐसे संवेदनशील निर्णय पर हम मोदी सरकार का धन्यवाद करते हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.