Jwala

Express News

इंदौर

इंदौर शूटिंग एकेडमी केस: आरोपी मोहसिन खान पर एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज, नगर निगम ने फिर भेजा नोटिस

इंदौर शूटिंग एकेडमी केस: आरोपी मोहसिन खान पर एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज, नगर निगम ने फिर भेजा नोटिस

5902905202514125126_05_2025-indore_rape_case_burn_hand_2025526_83033.jpg

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | इंदौर

हिंदू लड़कियों और महिलाओं से यौन शोषण के आरोपों में घिरे शूटिंग एकेडमी संचालक मोहसिन खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को उस पर एक और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई, जिससे अब उस पर कुल 6 मामले दर्ज हो चुके हैं – जिनमें 4 यौन अपराध (रेप व छेड़छाड़) और 2 धोखाधड़ी के केस शामिल हैं।

RO. NO 13910/80

फिलहाल मोहसिन को पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर लिया है और मामले की जांच विशेष अनुसंधान टीम (SIT) कर रही है। Image after paragraph

अब निगम की नजर में अवैध निर्माण

इधर नगर निगम ने भी आरोपी की शूटिंग एकेडमी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। जिस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर यह एकेडमी संचालित की जा रही थी, वहां अवैध पेंटहाउस बनाए जाने की बात सामने आई है। शिकायत की जांच में पाया गया कि इस पेंटहाउस के निर्माण की अनुमति नहीं ली गई थी।

बिल्डिंग जोन 21 क्षेत्र में आती है और पहले भी निगम 23 मई को यहां नोटिस चस्पा कर चुका है, जिसमें निर्मित भवन, भू-स्वामित्व, भवन अनुज्ञा और नक्शा प्रस्तुत करने को कहा गया था। इसके लिए तीन दिन की मोहलत दी गई थी।

नपती टली, भवन मालिक पहुंचे कोर्ट

गुरुवार को निगम की टीम को मौके पर नपती के लिए पहुंचना था, लेकिन टीम वहां नहीं पहुंची। सूत्रों के अनुसार, भवन मालिक ने अदालत से स्टे ऑर्डर ले लिया है, जिस वजह से फिलहाल कार्रवाई टाल दी गई है। भवन मालिक ने इस मामले पर मीडिया से बात करने से भी इनकार कर दिया है।

जोन 21 के नगर निगम अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

प्रशासन और पुलिस दोनों सख्त

 

जहां एक ओर पुलिस मोहसिन खान के खिलाफ यौन अपराधों की जांच में जुटी है, वहीं प्रशासनिक एजेंसियां उसकी संपत्तियों की वैधता को लेकर सक्रिय हो गई हैं। माना जा रहा है कि इस केस में कई और खुलासे हो सकते हैं और SIT की रिपोर्ट के आधार पर और भी कार्रवाई की जा सकती है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.