Jwala

Express News

इंदौर

पति से अलग रहने का ठोस कारण नहीं, पत्नी को भरण-पोषण से इंकार; बच्चों के लिए आदेशित ₹15,000 प्रतिमाह

पति से अलग रहने का ठोस कारण नहीं, पत्नी को भरण-पोषण से इंकार; बच्चों के लिए आदेशित ₹15,000 प्रतिमाह

258220520250506139_1747828762.webp

इंदौर कुटुंब न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पत्नी को भरण-पोषण की राशि देने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि पत्नी सुलोचना के पास पति अमन से अलग रहने का कोई वैध और ठोस कारण नहीं है। हालांकि कोर्ट ने यह भी माना कि पत्नी स्वयं का भरण पोषण करने में असमर्थ है और पति भरण पोषण नहीं कर रहा, लेकिन कानूनी दृष्टिकोण से पत्नी की मांग को उचित नहीं ठहराया।

कोर्ट ने कहा कि भले ही पत्नी आर्थिक रूप से निर्भर हो, परंतु जब तक अलग रहने का पर्याप्त कारण नहीं है, वह भरण-पोषण की हकदार नहीं मानी जा सकती। यह आदेश कुटुंब न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश धीरेंद्र सिंह ने सुनाया।

RO. NO 13910/80

मामले में एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि सुलोचना ने मई 2022 में अपने पति अमन पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए और भरण-पोषण की मांग की। सुलोचना ने ₹17,000 खुद के लिए और ₹18,000 बच्चों के लिए भरण पोषण की मांग की थी। अमन ने इसका विरोध करते हुए दावा किया कि आरोप झूठे हैं और सुलोचना आज भी उसका डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर रही है।

 

कोर्ट ने अमन की मासिक आय ₹60,000 मानते हुए दोनों नाबालिग बच्चों के लिए ₹15,000 मासिक भरण पोषण राशि निर्धारित की। अदालत ने सुलोचना की व्यक्तिगत भरण-पोषण की मांग को खारिज करते हुए कहा कि पति से अलग रहने का कोई पर्याप्त कारण न होने के चलते पत्नी भरण-पोषण की अधिकारी नहीं है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.